मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

एडीजी सीआईडी ने की बैठक, पेंडिंग केसों पर जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एडीजी सीआईडी ने की बैठक, पेंडिंग केसों पर जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश

भागलपुर। एडीजी सीआईडी पारसनाथ ने शुक्रवार को भागलपुर में एक अहम बैठक की। 1996 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी पारसनाथ की यह बैठक घंटों तक चली। जिसमें भागलपुर, नवगछिया और बांका जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था और केसों की समीक्षा की गई।बैठक से पहले एडीजी ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण भी किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जो भी केस पेंडिंग हैं या जिन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द धरातल पर लाकर जांच शुरू की जाए। ताकि दोषियों को सजा मिले और निर्दोष लोग स्वतंत्र और खुशहाल जीवन जी सकें। पारसनाथ ने यह भी बताया कि फिलहाल भागलपुर में डीएनए जांच की व्यवस्था नहीं है। लेकिन संभावना है कि अगले छह महीनों में यह सुविधा यहां बहाल कर दी जाएगी।उन्होंने कहा कि यह बैठक किसी खास केस को लेकर नहीं थी। बल्कि एक सामान्य बैठ थी। जिससे उम्मीद है कि पेंडिंग मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि केसों को पूरी तरह अपडेट रखें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें