मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की सवाईमाधोपुर टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग सवाई माधोपुर के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामकिशन कुम्हार को परिवादी से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की सवाईमाधोपुर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी बहिन का आगंनवाडी सहायिका पद पर चयन करवाने की एवज में महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामकिशन कुम्हार बीस हजार रूपये रिश्वत की मांग कर रहा है। एसीबी की सवाईमाधोपुर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामकिशन कुम्हार को पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें