मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

एडीबी ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान सात फीसदी पर रखा बरकरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्‍ली,। बजट पेश होने से पहले एशियाई विकास बैंक

(एडीबी) ने चालू वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद

(जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को सात फीसदी पर बरकरार रखा है। इसके साथ

ही एडीबी को सामान्य से बेहतर मानसून अनुमानों को देखते हुए कृषि क्षेत्र

में सुधार की उम्मीद है।

एडीबी ने अपने एशियाई विकास परिदृश्य

(एडीओ) के जुलाई संस्करण में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष

2024-25 में सात फीसदी की दर से बढ़ेगी। वहीं, अगामी वित्‍त वर्ष 2025-26

में जीडीपी 7.2 फीसदी की दर से बढ़ने की ओर अग्रसर है। एशियाई विकास बैंक

ने अप्रैल में चालू वित्‍त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर अनुमान को

6.7 फ़ीसदी से बढ़ाकर सात फ़ीसदी कर दिया था।

एशियाई विकास बैंक

के पूर्वानुमान से एक दिन पहले अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भी

भारतीय अर्थव्‍यस्‍था 7 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान जताया है। इसके साथ

ही एडीबी का कहना है कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की निवेश मांग से मजबूत

वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। एडीबी के मुताबिक वैश्विक रुझानों के

अनुरूप देश की महंगाई दर में गिरावट का रुख जारी रहेगा।

राष्ट्रीय

सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का

जीडीपी 8.2 फीसदी रहा था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने चालू वित्‍त

वर्ष 2024-25 में देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया

है। इसके अलावा दुनिया की अन्‍य वैश्विक रेटिंग एजेंसियों ने भी चालू

वित्‍त वर्ष में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7-7.2 फीसदी के बीच रहने का अनुमान

जताया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें