मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

छोटा गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलसे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छोटा गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलसे

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी जिले के आदर्श नगर इलाके में शुक्रवार को एक घर के अंदर छोटा गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल व क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया।घटना शुक्रवार को सुबह उस समय हुई, जब लाल बाग, आजादपुर स्थित एक मकान में घरेलू कामकाज के दौरान छोटा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। धमाका इतना तेज था कि घर में मौजूद सभी लोग आग की चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान अमित (30), उसकी पत्नी वंदना (26), बेटी जानवी (7), बेटा आयुष (9) और दो माह की बच्ची के रूप में हुई है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सफदरजंग अस्पताल के बर्न सेंटर भेज दिया गया है। डॉक्टर के मुताबिक सभी को प्रथम श्रेणी (फर्स्ट डिग्री) के जलने की चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, क्राइम टीम ने मौके का मुआयना कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें