मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

अडाणी पोर्ट्स का चौथी तिमाही में मुनाफा 77 फीसदी बढ़कर 2,014 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पोर्ट्स ने वित्त वर्ष

2023-24 की चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 मार्च को समाप्त

चौथी तिमाही में अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड

(एपीएसईजेड) का मुनाफा 76.87 फीसदी बढ़कर 2,014.77 करोड़ रुपये पर पहुंच

गया।

एपीएसईजेड ने गुरुवार को शेयर बाजार को जानकारी दी कि

31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में उसकी एकीकृत

कुल आय बढ़कर 7,199.94 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की

समान अवधि में 6,178.35 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा जनवरी-मार्च तिमाही में

कुल व्यय बढ़कर 4,450.52 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की

इसी तिमाही में 3,995 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि देश की सबसे

बड़ी एकीकृत लॉजिस्टिक्स कंपनी का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध

लाभ 76.87 फीसदी बढ़कर 2,014.77 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष

2022-23 की समान अवधि में कंपनी को 1,139.07 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ

था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें