मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

भूटान में 570 मेगावट का हरित जलविद्युत संयंत्र लगाएगा अडाणी समूह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । अडाणी सूमह भूटान में 570 मेगावाट का हरित

जलविद्युत संयंत्र लगाएगा। समूह के चेयमैन गौतम अडाणी ने 16 जून को थिम्पू

में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग

तोबगे से मुलाकात की है। इस मुलाकात के उन्होंने भूटान के चुखा प्रांत में

570 मेगावाट के ग्रीन हाइड्रो प्लांट के निर्माण के लिए एक समझौते पर

हस्ताक्षर किए।

गौतम अडाणी ने एक्स पर जारी बयान में कहा है

कि भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे के साथ मुलाकात बहुत ही

रोमांचक रही। चुखा प्रांत में 570 मेगावाट के हरित जलविद्युत संयंत्र के

लिए ड्रक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीजीपीसी) के साथ समझौते पर

हस्ताक्षर किए। यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि भूटान के प्रधानमंत्री राजा के

दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहे हैं और पूरे राज्य में व्यापक बुनियादी ढांचे

की पहल कर रहे हैं।

अडाणी ने लिखा है कि भूटान में हाइड्रो

और अन्य बुनियादी ढांचे पर मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। कार्बन

नेगेटिव नेशन के लिए इन पहलों और ग्रीन एनर्जी मैनेजमेंट पर सहयोग करने के

लिए उत्साहित हूं। गौरतलब है कि पिछले महीने श्रीलंका की सरकार ने गौतम

अडाणी की अगुवाई वाली रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी के साथ

देश में विंड पॉवर स्टेशन डेवलप करने की मंजूरी दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें