मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:46 · नई दिल्ली संस्करण

अदाणी ग्रुप के शेयरों में लगातार दूसरे कारोबारी दिन जारी रही तेजी, मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपए के पार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अदाणी ग्रुप के शेयरों में लगातार दूसरे कारोबारी दिन जारी रही तेजी, मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपए के पार

मुंबई। शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से क्लीन चिट मिलने के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में सोमवार को लगातार दूसरे सत्र में तेजी देखी गई।

कारोबारी दिन के दौरान अदाणी पावर का शेयर करीब 20 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 170 रुपए पर बंद हुआ।

कंपनी का शेयर सत्र में 1:5 रेश्यो में स्प्लिट हुआ है। बीते दो दिनों में शेयर में करीब 35 प्रतिशत की तेजी देखी गई है।

अदाणी टोटल गैस का शेयर भी करीब 20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 781 रुपए पर बंद हुआ। बीते दो सत्र में शेयर में लगभग 27 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है।

दिन के दौरान अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर में भी करीब 12 प्रतिशत की तेजी देखी गई और बीते दो कारोबारी सत्र में शेयर 17 प्रतिशत का रिटर्न निवेशकों को दे चुका है।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 6.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 934 रुपए पर बंद हुआ। बीते दो कारोबारी सत्र में शेयर का दाम 11 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है।

अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर भी 3.98 प्रतिशत के उछाल के साथ 2,624 रुपए पर बंद हुआ। बीते दो सत्र में शेयर करीब 10 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।

इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स का शेयर 1.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,445 रुपए पर बंद हुआ।

बीते दो सत्र में शेयर करीब 3 प्रतिशत बढ़ चुका है।

वहीं, अदाणी ग्रुप के स्वामित्व वाली सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट का शेयर 1.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 590 रुपए पर बंद हुआ। बीते दो सत्र में यह शेयर करीब 2.50 प्रतिशत चढ़ चुका है।

दो सत्रों की लगातार तेजी के कारण पूरे अदाणी ग्रुप का मार्केट कैप 1.7 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 15 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें