मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

हिंडनबर्ग के झटके से उबरा अडाणी ग्रुप, दुनिया के 11वें सबसे अमीर कारोबारी बने गौतम अडाणी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, करीब डेढ़ साल पहले हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण

बड़े झटके का सामना करने के बाद भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी अब पूरी तरह

से उबर चुके हैं। इस अवधि में गौतम अडाणी एक बार फिर दुनिया के सबसे धनवान

कारोबारी की सूची में टॉप 10 के काफी करीब पहुंच गए हैं। गौतम अडाणी ने

संपत्ति के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़

दिया है। फिलहाल गौतम अडाणी की व्यक्तिगत संपत्ति 111 अरब डालर हो गई है,

जबकि मुकेश अंबानी की निजी संपत्ति 109 अरब डॉलर है। दुनिया के सबसे रईस

कारोबारी की सूची में गौतम अडाणी 11वें स्थान पर और मुकेश अंबानी 12वें

स्थान पर काबिज हैं।

उल्लेखनीय है कि जब हिंडनबर्ग

रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में अडाणी ग्रुप पर स्टॉक में हेर-फेर और अकाउंटिंग

फ्रॉड करने समेत कई आरोप लगाए थे, उस समय गौतम अडाणी 150 अरब डॉलर की

व्यक्तिगत संपत्ति के साथ दुनिया के टॉप 5 रईस कारोबारियों की सूची में

शामिल थे। लेकिन इस रिपोर्ट में लगे आरोपों के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों

में जोरदार गिरावट आई थी। खुद गौतम अडाणी की संपत्ति घटकर 37.72 अरब डॉलर

के स्तर पर आ गई थी। लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई जांच और

अमेरिकी जांच एजेंसियों की रिपोर्ट में हिंडनबर्ग रिसर्च के रिपोर्ट को

आधारहीन और स्वार्थप्रेरित पाए जाने के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों ने

दोबारा तेजी पकड़ ली। इस तेजी की वजह से ही गौतम अडाणी एक बार फिर 111 अरब

डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ भारत और एशिया के सबसे रईस कारोबारी बनने

में सफल हुए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक

फिलहाल फ्रांसीसी कारोबारी और लुई वीटो (एलवीएमएच) के संस्थापक बर्नार्ड

अरनॉल्ट 207 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे रईस कारोबारी की

सूची में पहले स्थान पर हैं। वहीं टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क 203 अरब

डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे और अमेजन के जेफ बेजॉस 199 अरब डॉलर की

संपत्ति के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

ब्लूमबर्ग

बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी के अलावा टॉप 100 रईसों

की सूची में भारतीय कारोबारियों में से शापूरजी मिस्त्री 36.14 अरब डॉलर की

संपत्ति के साथ 44वें स्थान पर, सावित्री जिंदल 32.62 अरब डॉलर की संपत्ति

के साथ 49वें स्थान पर, शिव नाडर 31.61 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 51वें

स्थान पर, अजीम प्रेमजी 25.53 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 68वें स्थान पर,

दिलीप सांघवी 23.82 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 79वें स्थान पर, कुमार

बिरला 20.90 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 89वें स्थान पर, लक्ष्मी मित्तल

20.54 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 95वें स्थान पर, साइरस पूनावाला 20.51

अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 97वें स्थान पर और राधाकृष्ण दमानी 20.22 अरब

डॉलर की संपत्ति के साथ 100वें स्थान पर हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें