मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

अभिनेता शेखर सुमन बीजेपी में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अभिनेता शेखर सुमन बीजेपी में शामिल

अभिनेता शेखर सुमन बीजेपी में शामिल

पटना: बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता शेखर सुमन बीजेपी में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव के बीच शेखर सुमन का बीजेपी में जाना एक तरह से इंडी गठबंधन को बड़ा झटका है। 2009 लोकसभा चुनाव में शेखर सुमन कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़े थे। उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। शेखर सुमन एक्टर के अलावा, एंकर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर भी हैं। हाल ही में वह वेब सीरीज हीरामंडी में दिखे थे।शेखर सुमन दूसरी बार सियासी पारी खेलने के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं। इससे पहले वे एक बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतर चुके हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ा था। तब के बीजेपी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।बीजेपी में शामिल होने के बाद शेखर सुमन ने कहा कि कल तक मुझे नहीं पता था कि मैं आज यहां बैठूंगा। उन्होंने कहा कि जीवन में कई चीजें जाने-अनजाने में होती हैं। मैं यहां बहुत सकारात्मक सोच के साथ आया हूं और भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उसने मुझे यहां आने का आदेश दिया और मैं बीजेपी के साथ आ गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें