मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

एम्स दिल्ली में मरीज की सुरक्षा से खिलवाड़ पर गिरी गाज! बदसलूकी करने वाले गार्ड को प्रशासन ने तुरंत निकाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एम्स दिल्ली में मरीज की सुरक्षा से खिलवाड़ पर गिरी गाज! बदसलूकी करने वाले गार्ड को प्रशासन ने तुरंत निकाला

नई दिल्ली। एक महिला मरीज के साथ दुर्व्यवहार के मामले में दिल्ली एम्स की ओर से सिक्योरिटी गार्ड धनंजय सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली की ओर से जानकारी दी गई है कि एम्स नई दिल्ली ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। एक महिला मरीज के साथ गलत व्यवहार की शिकायत मिलने पर सिक्योरिटी गार्ड धनंजय सिंह के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं।

एम्स ने पत्र में लिखा, "गार्ड को नौकरी से निकाल दिया गया है, सिक्योरिटी एजेंसी पर जुर्माना लगाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। एम्स नई दिल्ली महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न और गलत व्यवहार के मामले में अपनी 'जीरो-टॉलरेंस' नीति को दोहराता है और सभी मरीजों व उनके साथ आने वाले लोगों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

बता दें कि सुरक्षा गार्ड की ओर से अस्पताल परिसर में किए गए दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी।

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि अस्पताल जैसे संवेदनशील और सार्वजनिक स्थान सभी नागरिकों, विशेषकर महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित होने चाहिए।

इस मामले के सामने बाद से अस्पताल परिसर में महिला मरीजों और आगंतुकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताए हो गईं थीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए एम्स प्रबंधन की ओर से तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें