मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय प्रतीक के विरोधियों पर कार्रवाई हो : सम्राट चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राष्ट्रीय प्रतीक के विरोधियों पर कार्रवाई हो : सम्राट चौधरी

पटना। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हजरतबल दरगाह में राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ को तोड़े जाने को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने प्रेस वार्ता में सम्राट अशोक को देश का स्वर्णिम काल देने वाला राजा बताया।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में राष्ट्र का प्रतीक अशोक चिन्ह को जिस तरह अपमानित करने का काम किया गया और महागठबंधन के लोग इसे मामूली बता रहे हैं, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और चिंता का विषय है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि यह अशोक चिन्ह मगध के लिए गौरव की बात है। इस गौरवशाली इतिहास को भी ये लोग मजाक बना रहे हैं। राष्ट्र के प्रतीक का जो भी विरोध करता हो, वह राष्ट्रद्रोही है और उस पर कार्रवाई करने की मांग राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल के नेता करेंगे क्या? ‎

‎उन्होंने कहा कि इसे लेकर जिस तरह का बयान कांग्रेस और राजद ने दिया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि राष्ट्र विरोधियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ‎

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे में एक व्यक्ति के पीठ पर सवार होने वाले वायरल वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे ही 'गोद' में चलती है।

उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि 55 साल के युवा अभी बिहार की सड़कों पर घूमे और फिर मलेशिया निकल गए, वहां तो टूरिस्ट ही भरे हुए हैं।‎ ‎

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद-कांग्रेस के 'माई बहिन सम्मान योजना' के फॉर्म भराने को लेकर कहा कि गैर संवैधानिक कार्य को लेकर कानून अपना काम करेगा। चुनाव में घोषणा पत्र जारी होता है, जनवरी में कौन चुनाव हो रहा था?

उन्होंने कहा कि लालू यादव तो एक अभिनेत्री के गाल की तरह सड़क भी बना रहे थे, बनी थी क्या? ये लोग ऐसे ही बयान देते रहते हैं। राष्ट्र हित में भारत बचेगा तब बिहार बचेगा, भारत का प्रतीक, अखंडता बचेगा तब बिहार बचेगा। ‎लालू यादव पंजीकृत अपराधी हैं। लालू यादव को अगर कोई पुरस्कार मिल सकता है, तो सिर्फ चोरी का पुरस्कार मिल सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें