मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

प्रतिबंधित वन्य जीव सर्प के प्रदर्शन करने वाले आरोपियों पर की कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल। मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल एल.एल. उइके के निर्देशन पर वन मंडल अधिकारी दक्षिण शहडोल श्रद्धा पन्द्रे एवं उप मुख्य वन मंडला अधिकारी जैतपुर गौरव जैन के कुशल मार्गदर्शन में 10 सितम्बर को मुखबिर की सूचना पर परिक्षेत्र बुढ़ार अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र बुढ़ार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने कुछ व्यक्तियों द्वारा नाग, नागिन एवं दोमुहा सर्प को बांस के पिटारे में बंदी बनाकर 15 प्रदर्शन करते हुए पकड़ा गया। वन विभाग द्वारा इन पर वैधानिक कार्रवाई की गई।मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल उइके ने शुक्रवार काे जानकारी देते हुए बताया कि इन आरोपियों में रवीन्द्र नाथ, संजय नाथ, शिवा नाथ और रहीस नाथ, जो कि दबोह थाना जिला भिण्ड के रहने वाले हैं। आरोपियों के अस्थायी वर्तमान निवास पर रेलवे स्टेशन के पास इरानी मोहल्ला में अस्थायी निवास कर रहे हैं। इनके निवास डेरा से डॉग स्क्वायट के मदद से सर्च कर एक जीवित नाग सर्प जब्त किया गया है। आरोपी प्रतिबंधित वन्य जीव सर्प 7, जिसमें एक नग दो मुंह वाला, जो विलुप्त प्रजाती का है, उन्हें बंदी बनाकर प्रदर्शन करते समय जब्त किया गया।उक्त आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर 10 सितम्बर को मेडिकल परीक्षण उपरांत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बुढ़ार के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इन्हें रिमांड पर लेकर उप जेल बुढ़ार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी भिंड जिले के मूल निवासी हैं और यह घुमक्कड़ समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। प्रकरण में जब्त 7 नग बंदी जीवित सर्पों को मेडिकल परीक्षण के उपरांत वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में श्री सलीम खान कार्यवाहक वन क्षेत्रपाल, नरेन्द्र प्रसाद मिश्रा कार्यवाहक उप वन क्षेत्रपाल, कमला प्रसाद वर्मा वनपाल, जी.पी. मौर्य, हरेन्द्र रैदास वनरक्षक, जीवनराम टेकाम वनरक्षक, अनामिक गुप्ता वनरक्षक और राजकुमार त्रिपाठी सहायक डॉग हेण्डलर एवं अन्य साथियों के द्वारा महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभाई गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें