मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

डीएसटी-पारसोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिछोर में 1900 लीटर ज्वलनशील पदार्थ जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डीएसटी-पारसोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिछोर में 1900 लीटर ज्वलनशील पदार्थ जब्त

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम (डीएसटी) और पारसोली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर बिछोर क्षेत्र से 1900 लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ जब्त किया है। थाना क्षेत्र में करनी रिसॉर्ट के सामने गोपाल लखारा की और से किया गया यह भंडारण मानव जीवन और आसपास के क्षेत्र के लिए गंभीर खतरा बना हुआ था।एसपी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर डीएसटी प्रभारी जोधाराम के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। एएसआई सूरज को मुखबिर से सूचना मिली कि बिछोर निवासी गोपाल लखारा पुत्र मांगीलाल लखारा ने करनी रिसॉर्ट के सामने अवैध ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण कर रखा है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। थानाधिकारी ठाकराराम मय टीम और रसद विभाग चित्तौड़गढ़ को भी बुलाया गया। रसद विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 1900 लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ जब्त किया। थाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं धारा 287 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

एसपी ने बताया कि जिले में जन सुरक्षा को प्रभावित करने वाली अवैध गतिविधियों और मानव जीवन के लिए खतरा उत्पन्न करने वाले अवैध भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह का भंडारण आमजन के जीवन एवं संपत्ति के लिए भी गंभीर खतरा है। मौके पर कार्यवाही में डीएसटी टीम में एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल अरविंद, कृष्णकांत, जगदीश, अशोक, वीरेंद्र, रामकेश और सुरेश सुंडा शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें