मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूलों की व्यवस्थाएं परखने मैदान में उतरे ACS राजेश यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्कूलों की व्यवस्थाएं परखने मैदान में उतरे ACS राजेश यादव

जयपुर। स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने बुधवार को जयपुर जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत उन्होंने बस्सी ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय त्रिलोकपुर एवं आवासीय विद्यालय कल्याणपुरा से की।

निरीक्षण के दौरान यादव ने विद्यालय भवन की स्थिति, कक्षाओं में संचालित शिक्षण-अधिगम गतिविधियों, छात्राओं के लिए भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य शैक्षणिक तथा सह-शैक्षणिक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं अनुकूल शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण, विद्यालय परिसर की नियमित मॉनिटरिंग तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़े सभी मानकों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यादव अपने निरीक्षण दौरे के दौरान जयपुर के अन्य राजकीय विद्यालयों के साथ-साथ दौसा जिले के विभिन्न विद्यालयों का भी निरीक्षण करेंगे तथा वहां की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

निरीक्षण के दौरान समग्र शिक्षा के अधिशासी अभियंता सुमित तिवाड़ी, सहायक अभियंता अजय जांगिड़, जयपुर जिले की मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल कविया सहित शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें