मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के रैंडम जांच में स्कूल से गायब मिले हेडमास्टर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के रैंडम जांच में स्कूल से गायब मिले हेडमास्टर

-नव सृजित प्राथमिक विद्यालय खालसा टोला धवही के है हेडमास्टर।पूर्वी चंपारण। जिला के हरसिद्धि प्रखंड के बैरियाडीह पंचायत के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय खालसा टोला धवही का सोमवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने रैंडम फोन कर जांच किया, जिसमें स्कूल के हेडमास्टर रितेश कुमार वर्मा स्कूल में हाजिरी बना कर फरार थे। मामले को एस सिद्धार्थ ने गंभीरता से लेते हुए डीईओ को स्कूल का जांच कर करवाई का आदेश दिया। अपर मुख्य सचिव के आदेश से डीपीओ स्थापना साहेब आलम व प्रभारी बीईओ आलोक कुमार श्रीवास्तव स्कूल में पहुंचे। जहां हेडमास्टर सहित तीन शिक्षक मिले। शिक्षकों में रितेश कुमार वर्मा, नवीन कुमार गिरि व निभा कुमारी मिली।जांच में स्कूल में एमडीएम नहीं बना हुआ मिला।हेडमास्टर ने बताया कि दो रसोइया है। दोनो नहीं आई थी, जिसके कारण एमडीएम नहीं बना था। डीपीओ ने कहा कि हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद उनके ऊपर कड़ी करवाई की जाएगी। बताया जाता है कि रितेश के मोबाइल पर अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ का फोन आया। उन्होंने पूछा, आप रितेश कुमार वर्मा बोल रहे है। इन्होंने कहा हां। फिर पूछे कहा है, जवाब दिया गया, सर दुकान पर है। सर दो मिनट में स्कूल में पहुंच रहे है। फिर क्या था। सिद्धार्थ ने कहा, अपने सहयोगी शिक्षक से बात कराए। विलम्ब हो गया। वीडियो कॉल बात कीजिए। नहीं हुआ वीडियो परकॉल बात। सर समझ गए हेडमास्टर हाजिरी बनाकर स्कूल से फरार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें