मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

दो सौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज रवाना होंगे 200 विकास रथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दो सौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज रवाना होंगे 200 विकास रथ

जयपुर। राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्‍य पर राज्य सरकार की उपलब्धियों, फ्लेगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं के व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए राज्य के सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विशेष रूप से तैयार कराए गए दौ सौ रथों का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जयपुर में हरीशचन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान से 50 विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद जिला मुख्यालयों पर प्रभारी मंत्रियों के द्वारा प्रेस वार्ता के उपरांत अन्य विकास रथों को हरी झण्डी दिखाकर विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया जायेगा।मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने बताया कि सभी 200 विकास रथों के माध्यम से अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में राज्य सरकार की 2 वर्षों की उपलब्धियों, फ्लेगशिप योजनाओं, नीतिगत सुधारों की जानकारी ऑडियो-वीडियो के माध्यम से आमजन तक सहज और प्रभावी रूप से पहुंचाई जाएगी।इससे पूर्व गुरुवार को मुख्य सचिव ने शासन सचिवालय में सभी संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक और जिला कलक्टर्स के साथ वीसी के माध्यम से इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी विकास रथों की जन भागीदारी के साथ रूट चार्ट के अनुसार यात्रा सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक रथ के लिए खण्ड विकास अधिकारी अथवा उससे वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी को नियुक्त किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें