मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

कुंडलपुर में आचार्य पद पदारोहण महामहोत्सव 16 अप्रैल को, सरसंघचालक डॉ. भागवत भी होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल मध्य प्रदेश के दमोह जिला स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थ

कुंडलपुर में दिगम्बर जैनाचार्य विद्यासागर महाराज की परम्परा में नए

आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महामहोत्सव की तारीख तय हो गई है। आगामी 16

अप्रैल को आयोजित इस महामहोत्सव में देश-विदेश से जैन धर्मावलंबी शामिल

होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत इसमें उपस्थित

रहेंगे। एक प्रतिनिधिमंडल ने नागपुर जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें इस

कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

महामहोत्सव

समिति के प्रशासनिक संयोजक रवीन्द्र जैन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिगम्बर जैनाचार्य विद्यासागर महाराज की परम्परा में नए

आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महामहोत्सव आगामी 16 अप्रैल को आयोजित होगा।

इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह आयोजन बड़े बाबा देवाधिदेव आदिनाथ भगवान

के चरण सान्निध्य में होगा। मुनि संघ और आर्यिका संघ लगातार कुंडलपुर

पहुंच रहे हैं।

जैन ने बताया कि भारतवर्षीय दिगम्बर जैन

तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय महामंत्री संतोष जैन पेंडारी के नेतृत्व

में जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल नागपुर में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से

मिला। सरसंघचालक ने महोत्सव में आने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

प्रतिनिधिमंडल में महोत्सव की सह-संयोजक डॉ. सुधा मलैया, कुंडलपुर कमेटी के

महासचिव आरके जैन, सिद्धार्थ मलैया, स्वतंत्र जैन खिमलासा, प्रभात सेठ,

ललित जैन उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें