मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

विदेशों में वर्क परमिट और वीजा दिलाने के नाम पर साढे नौ लाख की ठगी का आरोपित अहमदाबाद से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जोधपुर, । शहर के एक कंसल्टेंसी एजुकेशन संस्थान संचालक को विदेशों

में वर्क परमिट एवं वीजा दिलाने के नाम पर 9.55 लाख की ठगी करने के आरोपित

को पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अपने खाते में रुपये

डलवाए मगर बाद में पता लगा कि वह ऐसी कोई फर्म नहीं चलाता है। वह कई और

लोगों से ठगी कर चुका है। पीडि़त ने इस बारे में इस साल 22 जनवरी को

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज करवाया था।

चौपासनी

हाउसिंग बोर्ड 17ई 21 निवासी अनुपजोन हेनरी पुत्र अरविंद हेनरी की तरफ से

रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि वह ब्लूवेव एजुकेशन कंसल्टेंसी संस्था

चलाता है। उसकी संस्था माध्यम में छात्रों को विदेशों में इंजीनियरिंग एवं

एमबीबीएस के कोर्स के साथ वीजा उपलब्ध करवाया जाता है। तब वर्ष 2022 में

अहमदाबाद के ब्रिजेश कुमार दुबे से संपर्क हुआ था। दुबे ने बताया कि वह

ग्लोबल कनेक्ट नाम से फर्म चला रहा है और आयरलैण्ड एवं आस्ट्रेलिया में

लोगों से वर्क परमिट के साथ वीजा उपलब्ध करवाता है। इसके झांसे में आकर

परिवादी अनुप जोन हेनरी ने उसे 18 अभ्यथियों के दस्तावेज सहित 9.55 लाख

रुपये उसके खाते में भेजे गए। दुबे ने जब उसे दस्तावेज भेजे तो वे संदिग्ध

प्रतीत हुए। इस पर परिवादी हेनरी खुद 5 जनवरी 23 आयरलैण्ड दूतावास पर

पहुंचा, जहां उसे जानकारी हुई कि ग्लोबल कनेक्ट जैसी कोई संस्था से

दस्तावेज आदि नहीं मिले है। बाद में वह उसके कार्यालय पर गया तो लोगों ने

बताया कि वह कई अन्य लोगों से भी ठगी कर चुका है। इस पर परिवादी ने इस साल

ब्रिजेश कुमार दुबे के खिलाफ धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज करवा दिया। चौपासनी

हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने जांच करते हुए अब आरोपित मूलत: जोनपुर उत्तरप्रदेश

हाल अहमदाबाद गुजरात के ब्रिजेश कुमार दुबे पुत्र राजेंद्र कुमार को

गिरफ्तार कर लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें