मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:42 · नई दिल्ली संस्करण

फायरिंग मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, भूमि विवाद में हुई वारदात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फायरिंग मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, भूमि विवाद में हुई वारदात

सीवान। जिले के असांव थाना क्षेत्र में 8 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना के मामले में असांव पुलिस ने सोमवार की रात एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित पचबेनिया गांव निवासी अमरजीत सिंह है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

एसपी पूरन कुमार झा के अनुसार, 8 अगस्त की रात करीब नौ बजे एक व्यक्ति अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने कथित रूप से जान से मारने की नीयत से उस पर अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। घटना के संबंध में 9 अगस्त को असांव थाना में लिखित आवेदन दिया गया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल की जांच एफएसएल टीम से भी करायी गयी। इसके बाद तकनीकी अनुसंधान एवं पुलिस को मिली सूचना के आधार पर प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।

भूमि विवाद में फायरिंग की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पूर्व से चला आ रहा भूमि विवाद प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अमरजीत सिंह के खिलाफ असांव थाना कांड संख्या 138/25, 14 नवंबर 2025 को बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। कार्रवाई में असांव थानाध्यक्ष पु.अ.नि. संतोष कुमार एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें