मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ःडिवाइडर से कार टकराने पर महिला की मौत, पति और बेटी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ःडिवाइडर से कार टकराने पर महिला की मौत, पति और बेटी घायल

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर सारंगपुर थाना क्षेत्र में ग्राम धनोरा जोड़ के समीप बुधवार सुबह चाचैड़ा से इंदौर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार 67 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि कार चालक पति और उनकी बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई।पुलिस के अनुसार हाइवे स्थित ग्राम धनोरा जोड़ के समीप चाचैड़ा गुना से इंदौर तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार सरिता (67) पत्नी कैलाश व्यास निवासी चाचैड़ा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कार चालक उनके पति कैलाश व्यास (72) साल और बेटी ज्योति जोशी (52)साल निवासी देवास गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्री को एम्बूलेंस वाहन की मदद से सारंगपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शाजापुर रेफर किया गया। बताया गया है कि बेटी सहित पति-पत्नी कार में सवार होकर इंदौर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी ग्राम धनोरा जोड़ के समीप चालक को नींद की झपकी लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें