मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

बाइक को ओवर टेक करने के चक्कर में बस ट्रक से जा भिड़ीं, ट्रक चालक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जोधपुर,। शहर के जोधपुर -जैसलमेर रोड पर बड़ली पेटे्रोल पंप के

पास मंगलवार सुबह जोधपुर से शिव के लिए निकली एक निजी बस सामने से आ रहे एक

ट्रक से जा भिड़ीं। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि बस में सवार

सात लोग घायल हो गए। बस चालक ने एक बाइक सवार को ओवर टेक करने का प्रयास

किया और सामने से आ रही ट्रक से भिड़ गई। बाद में बस

वन विभाग की बनी एक

दीवार में जा घुसी। हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

बस में सवार यात्रियों को अस्पताल भिजवाया गया। बस का चालक भी इसमें घायल

हुआ है।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि 12वीं रोड

बोंबे मोटर्स के पास से एक निजी बस आज सुबह यात्रियों को लेकर रवाना हुई

थी। बस बाड़मेर मेें शिव के लिए निकली थी।

जब यह बस बड़ली क्षेत्र जोधपुर-

जैसलमेर रोड पर पहुंची तो एक बाइक सवार को ओवर टेक करने के प्रयास में

सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। ट्रक सही दिशा में चल रहा था। हादसे में

ट्रक का चालक राजवा निवासी पन्नाराम पुत्र सोमाराम की मौत हो गई। बस चालक

बालोतरा गिड़ा स्थित बाटाडू निवासी दुर्गाराम पुत्र खेताराम जाट भी घायल हो

गया।

इधर सूचना मिलने पर राजीव गांधी नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

हादसे के बाद निजी बस वन विभाग की दीवार में घुस गई और दीवार भी

क्षतिग्रस्त हो गई।

थानाधिकारी ढाका ने बताया कि बस में 20-25 लोग सवार

थे। जिसमें सात लोग घायल हो गए। जिन्हें अन्य साधनों के माध्यम से तत्काल

एमडीएम अस्पताल भिजवाया गया।

यह सवारियां हुई घायल :

थानाधिकारी

ढाका ने बताया कि बस में सवार सूरासागर निवासी 24 वर्षीय हेमलता पत्नी

दिनेश कुमार, 45 साल की सूरसागर की ही चंदू देवी पत्नी जसराज, मंदसौर एमपी

35 साल की राजीबाई पत्नी सुरेश, बालेसर निवासी 41 साल का सवाई सिंह पुत्र

श्रवणसिंह, एमपी मंदसौर निवासी 45 साल का मुकेश पुत्र ब्रदीलाल, गोटन नागौर

के 75वर्षीय तायलराम पुत्र भीमाराम एवं शेरगढ़ के देवराजगढ़ निवासी 40 साल

की पुष्पा पत्नी गोपालसिंह घायल हुए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें