मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

एकमा में दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में राहगीर की मौत, चालक फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एकमा में दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में राहगीर की मौत, चालक फरार

सारण, 26 जून (हि.स.)।एकमा छपरा-सिवान एनएच 531 पर एकमा थाना क्षेत्र के आमडाढ़ी गांव स्थित राम जानकी मंदिर के समीप देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दो चारपहिया वाहनों की आमने-सामने की टक्कर की चपेट में आने से एक अधेड़ राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक और उसमें सवार लोग गाड़ियां छोड़कर मौके से फरार हो गए।मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी सर्वजीत बीन के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह आमडाढ़ी स्थित एक पोखरे पर आए थे। देर रात सड़क पार करने के दौरान वे सिवान की ओर से आ रही बोलेरो और छपरा की ओर जा रही कार की सीधी भिड़ंत की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्होंने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा, जिससे एनएच 531 पर यातायात भी बाधित हुआ।सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले गई। एकमा थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहनों को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है और फरार चालकों की तलाश जारी है। परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें