मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दौसा,। जिले के लालसोट के पास दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनल

पिलर नंबर 212 पर गुरुवार रात 2:30 बजे पशुओं से भरी पिकअप को पीछे से आ

रहे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे पिकअप सवार दो लोगों की और 2 भैसों

की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया।

राहुवास थाने के ड्यूटी

अधिकारी ने बताया घायल और मृतक पिकअप में सवार थे और पशुओं की खरीद फरोख्त

का काम करते हैं। सवाई माधोपुर से दिल्ली पशु लेकर जा रहे थे उस दौरान

पिकअप का टायर फट गया और अनियंत्रित हो गई, साथ ही पीछे से एक मिनी ट्रक ने

टक्कर मार दी। जिससे पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप ड्राइवर पिन्टू (35)

पुत्र धारा सिंह बंजारा निवासी गोपीपुर थाना कोटपूतली की नीचे दबने से मौत

हो गई। वहीं पिकअप सवार राजू बंजारा (25) पुत्र बहादुर बंजारा निवासी

बंनगोड़ी थाना पिलानी जिला झुंझुनू और शेरू बंजारा (19) पुत्र कैलाश बंजारा

निवासी लवाणा सारदा तहसील गंगापुर घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने

एंबुलेंस से दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान

राजू बंजारा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों के अस्पताल की

मोर्चरी में रखवाया। जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कर सुपुर्द

किया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें