मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश के दतिया में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पुल से गिरी, पांच की मौत, 35 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। मध्य प्रदेश में माता रतनगढ़ के भक्तों के लिए शुक्रवार

का दिन दर्दनाक साबित हुआ है। राज्य के दतिया जिले में श्रद्धालुओं से भरी

एक ट्रैक्टर ट्रॉली पुल पर अनियंत्रित होकर पलटते हुए नीचे गिर गई। इस

हादसे में मौके पर ही पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 35 लोग बुरी तरह

से घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं।

यह

हादसा दूसरडा थाना क्षेत्र के गांव जोरा मैथाना पाली के पास हुआ। ट्रैक्टर

की अचानक स्टेरिंग फेल हो जाने से यह हादसा हुआ । घटना तड़के चार से पांच

बजे के बीच की है । सभी ग्रामीण रातनगढ़ मंदिर में जवारे चढ़ाने के लिए जा

रहे थे। इस दर्दनाक हादसे में सोनम (15) पुत्री चंदन अहिरवार, क्रांति

(17) पुत्री नवल किशोर केवट, सीमा (35) पत्नी नवल किशोर, कामिनी (19)

पुत्री नवल किशोर एवं फिलहाल एक नाम की पुष्टि नहीं हो सकी है कि जान चली

गई है।

घायलों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। सभी को

जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कइयों की हालत गंभीर बताई

जा रही है। हादसे की सूचना के बाद प्रभारी कलेक्टर कमलेश भार्गव और एसपी

वीरेन्द्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस के जरिये सभी घायलों को

दतिया जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें