मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

पत्थरों से लदे ट्रक को बैक करते समय हादसा, पीछे से खाली डंपर घुसा; चालक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पत्थरों से लदे ट्रक को बैक करते समय हादसा, पीछे से खाली डंपर घुसा; चालक की मौत

जोधपुर। शहर के निकट 12 मील केरू के पास में मंगलवार की दोपहर में सडक़ हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई। हादसे का कारण आरंभिक तौर पर सडक़ पर बने कट बताया गया है। पत्थरों के फाचरों से भरा एलपी ट्रक चौखा की तरफ जा रहा था और कट पर गाड़ी बैक लेते वक्त पीछे से आया खाली डंपर उसमें घुस गया। पुलिस ने शव की पहचान कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया कि पत्थरों की फाचरों से भरा एक एलपी ट्रक 12 मील केरू रोड से निकल रहा था। उसे चौखा की तरफ जाना था। बीच रास्ते में सडक़ पर बने कट पर वह मुड़ नहीं पा रहा था। ऐसे में उसके चालक ने ट्रक को बैक लेने का प्रयास किया। इतने में डालीबाई चौराहा की तरफ जाने वाला एक खाली डंपर आया और पीछे से उसमें घुस गया। सडक़ हादसे में डंपर का चालक सीट और ट्रक के बीच मेें फंस गया। जन सहयोग से उसे बाहर निकाला गया तब उसके सीने पर चोट लगने साथ पैर भी फ्रेक्चर हो गया। उसे तत्काल अस्पताल के लिए भेजा गया, संभवत : बीच रास्ते उसकी मौत हो गई।राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 61 साल के पीपाड़ शहर निवासी आमली का बास निवासी मांगीलाल पुत्र जालाराम के रूप में की गई है। परिजन को सूचना दी गई है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें