मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः टायर फटने से अनियंत्रित हुई ट्रेवलर बस, महिला व बच्चों सहित 13 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः टायर फटने से अनियंत्रित हुई ट्रेवलर बस, महिला व बच्चों सहित 13 घायल

राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम बांइहेड़ा जोड़ के समीप बुधवार तड़के पचमढ़ी से आगरा जा रही ट्रेवलर बस का आगे का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। हादसे में महिला व बच्चों सहित 13 लोग घायल हो गए, जिनका सिविल अस्पताल ब्यावरा में उपचार किया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद बस यात्री बुधवार सुबह आगरा के लिए रवाना हुए।जानकारी के अनुसार हाइवे स्थित ग्राम बांइहेड़ा जोड़ के समीप पचमढ़ी से आगरा तरह जा रही ट्रेवलर बस क्रमांक यूपी 80 एचटी 9823 का आगे का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। हादसे में रिद्वि(27) पत्नी सुगंध बंसल, हेमलता (70)पत्नी जयनारायण अग्रवाल, रश्मि (50)पत्नी विजय अग्रवाल, जयनारायण (72)पुत्र राधेश्याम अग्रवाल, प्रेरणा (40)पत्नी कन्हैयालाल, रचना (49)पत्नी अशोक मित्तल, राजेश(51)पुत्र जयनारायण, सहाना(11)पुत्र कन्हैयालाल अग्रवाल, श्रेया (7)पुत्री श्याम अग्रवाल, श्रष्टि(20)पुत्री राजेशकुमार और सेजल(24)पुत्री अशोक अग्रवाल सर्वनिवासी आगरा घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एम्बूलेंस वाहन की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बस यात्री आगरा के लिए रवाना हुए। बताया गया है कि ट्रेवलर बस में आगरा निवासी परिवार के लोग तीर्थ यात्रा के लिए निकले थे। इसी दौरान बांइहेड़ा के समीप हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें