मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः गाय से टकराते हुए दो कार आमने-सामने से भिड़ी,गाय की मौत कार सवार तीन लोग घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः गाय से टकराते हुए दो कार आमने-सामने से भिड़ी,गाय की मौत कार सवार तीन लोग घायल

राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर खिलचीपुर थाना क्षेत्र में ग्राम दौलाज जोड़ के समीप गाय को टक्कर मारने के बाद दो कार आमने- सामने से भिड़ गई, हादसे में गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दोनों कार में सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। पुलिस ने सोमवार को कार चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।पुलिस के अनुसार बीती रात राजस्थान के घाटोली थाना क्षेत्र के ग्राम पालखंडा निवासी 35 वर्षीय हीरालाल तंवर स्विप्ट कार क्रमांक आरजे 17 सीसी 0236 से घाटोली तरफ जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बावड़ीवे निवासी विष्णु सौंधिया (30)साल और दिनेश सौंधिया (32) साल ईको कार क्रमांक एमपी 41 सीबी 3411 से खिलचीपुर तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम दौलाज जोड़ के समीप स्विप्ट कार के सामने अचानक एक गाय आ गई, जिसे टक्कर मारते हुए सामने से जा रही कार से उसकी भिड़ंत हो गई।हादसे में गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्विप्ट कार चालक हीरालाल तंवर और ईको कार सवार दिनेश व विष्णु सौंधिया गंभीर रुप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया,जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। बताया गया है कि हादसे के दौरान दोनों कार के एयर बैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में दोनों कार के आगे के हिस्से से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें