मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

अज्ञात वाहन की टक्कर से दरभंगा इंफ्रा इंजीनियर की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अज्ञात वाहन की टक्कर से दरभंगा इंफ्रा इंजीनियर की मौत

बिहार,। सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरहनी पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक अंधेरे और सुनसान सड़क का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।मृतक दरभंगा जिले के बहेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीपुर बैगनी निवासी रविंद्र मलिक के पुत्र अमित कुमार मलिक है। अमित सीवान में जियो टेलीकॉम कंपनी के पार्टनर एनआईपीएल में इंफ्रा इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और अपने कार्य के प्रति काफी जिम्मेदार माने जाते थे।सहयोगियों के अनुसार अमित कार्य के सिलसिले में गोपालगंज जिले के बरौली गए हुए थे। वहां से काम निपटाकर बाइक से सीवान लौटते समय बरहनी पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।उसी दौरान गश्ती पर निकली मुफ्फसिल थाना पुलिस की नजर सड़क किनारे पड़े युवक पर पड़ी। पुलिस ने तत्काल उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के मोबाइल फोन से घटना की सूचना उनके सहयोगियों और परिजनों को दी गई।मुफ्फसिल थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गश्ती के दौरान बरहनी पेट्रोल पंप के समीप एक युवक घायल अवस्था में मिला था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।परिजन को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम सहित आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और घटना की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें