मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

नेशनल हाईवे 30 पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नेशनल हाईवे 30 पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सीहोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम धनगवां के पास बुधवार हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सिहोरा के शासकीय सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार उदय उपाध्याय पुत्र प्रदीप उपाध्याय (32) निवासी ग्राम कोंडिया बुधवार सुबह अपनी बाइक से दवाइयां लेने जबलपुर जा रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाईवे-30 स्थित धनगवां के पास पहुंचा, तभी ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची सिहोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर सिहोरा थाने में खड़ा कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें