मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

झुंझुनू। जिले के गुढ़ागौडजी से चंवरा की तरफ जाने वाली रोड स्थित पावर हाउस के पास मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। चंवरा की तरफ तेज गति से जा रहे एक डंपर ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर बाइक सवार के ऊपर से गुजर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक का सिर बुरी तरह कुचल गया जिससे पुलिस को उसकी पहचान करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।सूचना मिलने पर गुढ़ागौडजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शव को गुढ़ागौडजी सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि बाइक चोफूल्या गांव के एक दुकानदार की है। दुकानदार से संपर्क करने पर उसने बताया कि मृतक मध्य प्रदेश का रहने वाला था और यहां पानी-पतासी का ठेला लगाकर मजदूरी करता था। वह बाइक उधार लेकर गुढ़ागौडजी गया था। गुढ़ागौडजी पुलिस ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने तुरंत टीम भेजकर डंपर को जब्‍त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें