मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस की नाकाबंदी में हादसा : स्पीड से आ रहा बाइक सवार बेरिकेड से टकराया, 80 फीट घसीटा, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जोधपुर,। शहर में बढ़ते अपराधों एवं मादक पदार्थ तस्करी के लिए

पुलिस की तरफ से 24 घंटों की नाकाबंदी सोमवार शाम सात बजे से आरंभ की गई।

जोकि मंगलवार शाम सात बजे तक बनी रहेगी। रात पौने दो बजे चौपासनी हाउसिंग

बोर्ड थाने के सामने की गई नाकाबंदी और लगाए गए बेरिकेड से एक व्यक्ति टकरा

गया और तकरीबन 70-80 फीट तक घसीट गया। हादसे में तत्काल वहां मौजूद पुलिस

की गाड़ी में बाइक सवार को अस्पताल ले जाया गया। मगर कुछ देर बाद उसकी मौत

हो गई। जेब में मिले दस्तावेज आदि से उसकी पहचान की गई। पुलिस ने आज सुबह

कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा। बताया गया कि वह काफी स्पीड में था। वह

नियंत्रण नहीं रख पाया और बेरिकेड से टकरा गया। मामले में चौपासनी हाउसिंग

बोर्ड पुलिस ने कार्रवाई की है।

थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि

पुलिस की तरफ से रात को नाकाबंदी कर रखी थी। थाने के सामने रात पौने दो एक

बाइक सवार व्यक्ति डीपीएस सर्किल से तेज स्पीड में आ रहा था। वह बाइक पर

अपना नियंत्रण नहीं रख पाया और पुलिस के लगाए बेरिकेड से टकराने के बाद

काफी दूर तक घसीट तक चला गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसे तत्काल वहां

मौजूद पुलिस की गाड़ी में ही अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत

हो गई। थानाधिकारी दवे ने बताया कि मृतक के पहचान जूनी बागर निवासी 49

वर्षीय धर्र्मेद्र पुरी पुत्र बाबूपुरी के रूप में की गई है। शव को

कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

वॉल पेपर एवं कारपेट का करता था कार्य :

थानाधिकारी

दवे ने बताया कि मृतक वॉलपेपर और कारपेट बिछाने लगाने का कार्य करता था।

वह रात पौने दो बजे डीपीएस सर्किल से होते हुए अपने घर की तरफ लौट रहा था।

बाइक की स्पीड ज्यादा होने पर वह बेरिकेड से टकराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें