मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

बारिश के बीच हादसा, गड्ढे से अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार; दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बारिश के बीच हादसा, गड्ढे से अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार; दो की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक सड़क दुर्घटना में स्विफ्ट कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि सड़क पर गड्ढे का अंदाजा न लगने की वजह से कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ नाले में जा गिरी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, नासिक जिले में चांदवाड़-मनमाड रोड पर देर रात यह घटना हुई। बताया गया कि कार नाले में जा गिरी थी और दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों में सागर बेदाडे और उसका ड्राइवर शामिल था।

आरोप लगाए गए हैं कि चांदवाड़-मनमाड रोड पर गड्ढों को लेकर प्रशासन के पास शिकायत की गई थी। बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। देर रात हुई कार दुर्घटना इसी लापरवाही का नतीजा है।

महाराष्ट्र के भिवंडी में भी गुरुवार सुबह एक हादसा हुआ, जिसमें तकरीबन 8 लोग घायल हो गए।

बताया गया कि भिवंडी के चालीस गांव के रहने वाले एक परिवार के कुछ सदस्य अपने रिश्तेदारों को मुंबई एयरपोर्ट पर छोड़ने के बाद घर लौट रहे थे। रिश्तेदार उमरा करने के लिए जा रहे थे। जब परिवार के लोग रिश्तेदारों को छोड़ने के बाद घर लौट रहे थे, मुंबई-नासिक हाईवे पर उनकी क्रूजर गाड़ी एक खड़े ट्रक से जा टकराई।

बताया गया कि भिवंडी बाईपास से थोड़ा आगे एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान, क्रूजर गाड़ी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तभी क्रूजर गाड़ी किनारे खड़े ट्रक में पीछे जा टकराई। इस दुर्घटना में गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।

राहगीरों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई और जल्द घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। बताया गया कि क्रूजर गाड़ी में लगभग 10 लोग सवार थे, जिनमें से 8 लोगों को चोटें आई हैं। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को भिवंडी के इंदिरा गांधी अस्पताल भिजवाया। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें