मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

महिला टी20 एशिया कप 2024: पहले दिन 19 जुलाई को भारत का सामना पाकिस्तान से

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दांबुला,। महिला टी20 एशिया कप 2024 की शुरुआत 19 जुलाई को भारत और

पाकिस्तान के बीच धमाकेदार मुकाबले से होगी। मंगलवार को एशियन क्रिकेट

काउंसील (एसीसी) ने टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा की।

भारत

और पाकिस्तान दिन के दूसरे मैच के लिए मैदान में उतरेंगे, जबकि पहले दिन

टूर्नामेंट के पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का सामना नेपाल से

होगा। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत को यूएई और नेपाल के साथ ग्रुप ए

में रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में मेजबान श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया

और थाईलैंड शामिल हैं।

एशियाई क्रिकेट परिषद द्वारा तैयार और घोषित

कार्यक्रम के अनुसार, प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए

क्वालीफाई करेंगी, जो 26 जुलाई को खेला जाएगा जबकि फाइनल 28 जुलाई को होगा।

अपने अन्य मैचों में, भारत 21 जुलाई को यूएई और 23 जुलाई को नेपाल से खेलेगा।

प्रारंभिक चरण में प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे, जो 24 जुलाई तक जारी रहेंगे।

महिला टी20 एशिया कप 2024 का पूरा कार्यक्रम:

19 जुलाई: यूएई बनाम नेपाल; भारत बनाम पाकिस्तान

20 जुलाई: मलेशिया बनाम थाईलैंड; श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

21 जुलाई: भारत बनाम यूएई; पाकिस्तान बनाम नेपाल

22 जुलाई: श्रीलंका बनाम मलेशिया; बांग्लादेश बनाम थाईलैंड

23 जुलाई: पाकिस्तान बनाम यूएई; भारत बनाम नेपाल

24 जुलाई: बांग्लादेश बनाम मलेशिया; श्रीलंका बनाम थाईलैंड।

26 जुलाई: सेमीफाइनल 1; सेमीफाइनल 2

28 जुलाई: फाइनल।

मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे और शाम 7 बजे खेले जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें