मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

बिलाड़ा ट्रोमा सेंटर के चिकित्साधिकारी 3.70 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिलाड़ा ट्रोमा सेंटर के चिकित्साधिकारी 3.70 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जोधपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर की टीम ने बिलाड़ा के राजकीय ट्रोमा सेंटर के चिकित्साधिकारी को 3.70 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा है। उनसे अग्रिम पूछताछ जारी है। कार्रवाई आज सुबह की गई। एसीबी द्वारा ट्रैप होने वाला चिकित्साधिकारी डॉक्टर बुधराज विश्रोई है।ब्यूरों के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी की जोधपुर शहर इकाई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि डॉक्टर बुधराज बिश्नोई चिकित्साधिकारी राजकीय ट्रोमा सेन्टर बिलाडा जोधपुर द्वारा परिवादी के भाई को फार्मासिस्ट के पद के लिए नियुक्ति देने के लिए 3 लाख रुपये व दोस्त को सफाईकर्मी के पद के लिए नियुक्ति देने के लिए 50 हजार से 1 लाख रुपये तक सीएमएचओ जोधपुर ग्रामीण डॉक्टर मोहनदान देथा के लिए मांग की जा रही है।शिकायत पर एसीबी जोधपुर डीआईजी भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व में मय जाब्ता के ट्रेप कार्यवाही करते हुए डॉक्टर बुधराज बिश्नोई को 3. 70 लाख की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपित से पूछताछ और अग्रिम कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें