मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

नगर निगम हैरिटेज जयपुर की सफाई कर्मचारी, उसका पुत्र और दलाल 1 लाख 75 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर, । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पाली द्वितीय टीम ने

कार्रवाई करते हुए नगर निगम हैरिटेज जयपुर की सफाई कर्मचारी आशा भाटी, उसके

पुत्र ऋषभ भाटी और दलाल योगेन्द्र चौधरी उर्फ रवि को एक लाख 75 हजार रुपये

की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की पाली द्वितीय टीम

को एक गोपनीय सूचना मिली की नगर निगम, नगर पालिकाओं में सफाई कर्मचारियों

की भर्ती के लिये अभ्यर्थियों से रिश्वत राशि एकत्र कर संदिग्ध कार्मिक एवं

दलाल जैतारण से जयपुर आ रहे हैं। जिस पर एसीबी की पाली द्वितीय टीम के

पुलिस निरीक्षक चेन प्रकाश के नेतृत्व में सूत्र सूचना को विकसित किया और

फिर टीम ने करवाई करते हुए सफाई कर्मचारी आशा भाटी, उसके पुत्र ऋषभ भाटी

एवं दलाल योगेन्द्र चौधरी उर्फ रवि को एक लाख 75 हजार रुपये की रिश्वत के

साथ गिरफ्तार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें