मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

डूसू चुनाव में एबीवीपी ने परचम लहराया, अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर मिली जीत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डूसू चुनाव में एबीवीपी ने परचम लहराया, अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर मिली जीत

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने परचम लहराया है। शुक्रवार को घोषित चुनाव परिणामों में 4 में से 3 सीटों पर एबीवीपी को जीत मिली है। अध्यक्ष पद पर आर्यन मान जीते हैं।

डूसू चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। एबीवीपी ने शुरुआत से ही बढ़त को जारी रखा। आखिर में अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी विजयी घोषित हुए।

अध्यक्ष पद के एबीवीपी उम्मीदवार आर्यन मान ने जीत हासिल की, जबकि सचिव पद पर कुणाल चौधरी जीते और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा जीतीं।

उपाध्यक्ष पद पर भी एबीवीपी के गोविंद तंवर ने एनएसयूआई को कड़ी टक्कर दी। इस चुनाव में एनएसयूआई के खाते में महज एक सीट आई है।

उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की जीत के बाद एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एनएसयूआई ने इस अनोखे चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। न सिर्फ एबीवीपी के खिलाफ, बल्कि डीयू प्रशासन, दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार, आरएसएस-बीजेपी और दिल्ली पुलिस की संयुक्त ताकत के खिलाफ भी।

डीयू के हजारों छात्र हमारे साथ डटे रहे और हमारे उम्मीदवार भी अच्छी तरह लड़े।"

उन्होंने आगे लिखा, "एनएसयूआई पैनल से नवनिर्वाचित डूसू उपाध्यक्ष राहुल झांसला और विजयी सभी अन्य पदाधिकारियों को शुभकामनाएं।"

वरुण चौधरी ने 'डूसू' चुनाव में धांधली के आरोप भी लगाए। उन्होंने लिखा, "ईवीएम में हेराफेरी करके और डीयू चुनाव टीम के प्रोफेसरों का इस्तेमाल करके चुनाव में धांधली करने की भी कोशिश की गई।

" उन्होंने यह भी कहा कि जीत हो या हार, एनएसयूआई हमेशा आम छात्रों, उनके मुद्दों और डीयू को बचाने के लिए लड़ती रहेगी। हम और मजबूत होते जाएंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में गुरुवार को छात्रों ने वोट डाले। 195 बूथों वाले 52 केंद्रों पर 711 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के जरिए मतदान हुआ। अंतिम मतदान 39.45 प्रतिशत रहा।

इस साल चार मुख्य छात्र संघ पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव) के लिए 21 उम्मीदवार चुनाव में उतरे। अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवार थे, जबकि शेष 12 उम्मीदवार अन्य तीन पदों के लिए चुनाव में खड़े थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें