मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

श्योपुर : शिक्षा के व्यापारीकरण के आरोपों के साथ एबीवीपी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
श्योपुर : शिक्षा के व्यापारीकरण के आरोपों के साथ एबीवीपी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्याेेपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिले में शिक्षा के कथित व्यापारीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर 10 दिन के भीतर समाधान की मांग की है। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय-सीमा में उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन लेने पहुंचे एसडीएम गगन मीणा से छात्रों की नोकझोंक भी हुई। छात्रों का आरोप है कि एसडीएम द्वारा पन दो और जाओ कहने पर वे नाराज हो गए और उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। बाद में यह ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को सौंपा गया।नियम विरूद्ध संचालित हो रहे डी.एड. व बी.एड. कॉलोजज्ञापन में परिषद ने आरोप लगाया कि श्योपुर जिले में संचालित डी.एड. व बी.एड. का संचालन पूरी तरह से नियम विरूद्ध तरीके से किया जा रहा है। इन कॉलेजों के पास न तो पर्याप्त भवन हैं और न ही आवश्यक सुविधाऐं है। विद्यार्थी परिषद का दावा है कि ये कॉलेज केवल डिग्री बेचने का काम कर रहे हैं।अटैचमेंट के मुद्दे पर भी उठाये सवालविद्यार्थी परिषद ने जले भर में शिक्षकों के अटैचमेंट को एक गंभीर समस्या बताया। परिषद मूल संस्थाओं को छोड़कर विभागों में अटैच शिक्षकों को मूल संस्थाओं में भेजे जाने की मांग की है।10 दिन का अल्टीमेटम, आंदोलन की दी चैतावनीग्राम पंचायत कलारना में खेल मैदान के अभाव का मुद्दा उठाते हुए विद्यार्थियों के लिए खेल मैदान हेतु भूमि आवंटन की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। परिषद के जिला संयोजक गणेश शर्मा ने स्पष्ट किया कि यदि 10 दिनों में मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें