मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

अभाविप ने छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अभाविप ने छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में विश्वविद्यालय प्रशासन की विभिन्न नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अभाविप के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को एक ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।प्रदर्शन के दौरान अभाविप ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पूर्ण कार्यान्वयन करने एवं इसके तहत शोध वर्ष (चौथा वर्ष) स्नातक कार्यक्रमों में शामिल करने, परास्नातक कोर्सेज में वन कोर्स, वन फीस नीति लागू करने, प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, केंद्रीकृत हॉस्टल आवंटन प्रणाली लागू करने, एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्तियों में वृद्धि, तथा छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए माइंडफुलनेस सेंटर की स्थापना जैसी प्रमुख मांगों को उठाया।अभाविप दिल्ली के प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय का प्रशासन अब पूर्णतः छात्र-विरोधी हो चुका है। यह विश्वविद्यालय निरंतर छात्रों का शोषण कर रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अभी तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पूर्ण कार्यान्वयन अभी तक नहीं किया है, जिस कारण छात्र परेशानी से जूझ रहे हैं। आज हमने इन नीतियों के विरोध में प्रखर प्रदर्शन किया तथा कुलपति को ज्ञापन सौंपकर त्वरित समाधान की मांग की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें