मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

अभिषेक शर्मा एसआरएच के लिए सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले खिलाड़ी बने, इस दिग्गज को पछाड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अभिषेक शर्मा एसआरएच के लिए सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले खिलाड़ी बने, इस दिग्गज को पछाड़ा

हैदराबाद। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला जब भी चलता है, गेंदबाजों की शामत आ जाती है और रिकॉर्ड बुक भी अपडेट हो जाती है। आईपीएल 2026 में मंगलवार को हैदराबाद में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ खेलते हुए एसआरएच के इस ओपनर ने विस्फोटक शतक लगाया और टीम के लिए सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।

अभिषेक शर्मा एसआरएच की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 68 गेंदों पर 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन की पारी खेली। इस पारी की बदौलत एसआरएच ने 2 विकेट पर 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

एसआरएच के गेंदबाजों ने 195 रन पर दिल्ली कैपिटल्स को रोककर 47 रन से मैच जीत लिया।

एसआरएच की जीत के बाद अभिषेक शर्मा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब दिया गया। इस टीम के लिए खेलते हुए 81वें मैच में उन्होंने 7वीं बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता। अभिषेक अब एसआरएच के लिए इस खिताब को सर्वाधिक बार जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने टीम के पूर्व तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा।

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा बने भुवनेश्वर कुमार 2014 से 2024 तक एसआरएच का हिस्सा थे, और टीम के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में उनका नाम शामिल है। भुवनेश्वर ने एसआरएच के लिए 145 मैच खेले और इस दौरान 6 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता था।

एसआरएच के लिए खेलते हुए अभिषेक का यह दूसरा शतक था। टीम के लिए 2 शतक लगाने वाले डेविड वॉर्नर और हेनरिक क्लासेन के बाद वह तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल 2025 में अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों पर 10 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 141 रन की पारी खेली थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें