मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:41 · नई दिल्ली संस्करण

अभिषेक पोरेल की जमानत रद्द, कोर्ट ने 3 दिन की हिरासत में भेजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अभिषेक पोरेल की जमानत रद्द, कोर्ट ने 3 दिन की हिरासत में भेजा

हुबली। विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ती गई हैं। शादी का झांसा देकर रेप के आरोप से जुड़े मामले में अभिषेक मंगलवार को चिनसुराह की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में पेश हुए, जहां उनकी जमानत रद्द कर दी गई। कोर्ट ने बंगाल के क्रिकेटर को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि 23 जून को कर्नाटक में मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक युवती ने मोगरा पुलिस स्टेशन में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक इस युवती के साथ करीब साढ़े तीन साल से रिलेशनशिप में थे।

पीड़िता का आरोप है कि अभिषेक ने उससे शादी का वादा किया था और दोनों विदेश यात्रा पर भी गए लेकिन कुछ समय बाद इस रिश्ते में दरार आने लगी।

करीब डेढ़ साल पहले दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पुलिस को इस मामले में दखल देना पड़ा लेकिन उस समय कोई औपचारिक शिकायत नहीं हुई थी।

इसके बाद जब मामला फिर से बढ़ा, तो युवती ने मोगरा पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

मोगरा पुलिस ने जांच शुरू की और चंदन नगर स्थित क्रिकेटर के घर पर कई बार गई लेकिन अभिषेक वहां नहीं मिले।

कुछ समय बाद पीड़िता ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां कोर्ट ने क्रिकेटर की गिरफ्तारी का आदेश दिया, जिसके बाद मोगरा पुलिस ने क्रिकेटर को गिरफ्तार करके मंगलवार को चिनसुराह कोर्ट में पेश किया।

अभिषेक पोरेल ने साल 2023 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। वह अब तक 4 सीजन में इस टीम के लिए 35 मैच खेले हैं, जिसमें 25.63 की औसत के साथ 769 रन बनाए।

इस लीग में उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले हैं।

बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अपने करियर में अब तक 32 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 31.28 की औसत के साथ 1,408 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 12 अर्धशतक लगाए। 23 लिस्ट-ए मुकाबलों में अभिषेक 2 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ 833 रन जुटा चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें