मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भागलपुर,। जिले के जगदीशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत सभी प्रारंभिक तथा

माध्यमिक विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित कर छात्रों का

सम्मान तथा मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया। वहीं मध्य विद्यालय

जगदीशपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा

भागलपुर मो जमाल मुस्तफा, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार, अभिभावक

प्रतिनिधि लालमती देवी तथा विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव पिंकी देवी ने

संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम

पदाधिकारी समग्र शिक्षा भागलपुर ने उपस्थित अभिभावक को संबोधित करते हुए

कहा कि अब सरकारी विद्यालय में माहौल बदल गया है। सभी विद्यालयों में

पर्याप्त संख्या में शिक्षक, सारे भौतिक संसाधन तथा छात्रों को निशुल्क पाठ

पुस्तक के साथ पोशाक, छात्रवृत्ति, पोष्टिक भोजन दिया जा रहा । अब आप सभी

अभिभावक बच्चों का नामांकन करते हुए प्रत्येक दिन बच्चों को विद्यालय

भेजें। कार्यक्रम में सभी अभिभावकों की उपस्थिति में पदाधिकारी द्वारा

छात्रों को पुस्तक तथा शिक्षण अधिगम सामग्री का वितरण किया। उपस्थित

अभिभावक को आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने हेतु शपथ ग्रहण कराया गया।

इस

अवसर प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र, संभाग प्रभारी मुकेश कुमार,

लेखापाल राहुल कुमार, प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक सुदर्शन कुमार सिंह, सहित

दर्जनों अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

मध्य विद्यालय

कोला नारायणपुर में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी तथा अष्टम पास छात्रों का

दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अष्टम वर्ग की परीक्षा में

प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया

गया। साथ ही इस अवसर पर मौजूद अभिभावकों को आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान

करने के लिए जागरुक करते हुए शपथ दिलाया गया। इस मौके पर मौजूद अभिभावक तथा

छात्रों को विद्यालय की ओर से जलपान भी कराया गया। इ

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें