मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

मठाधीश का शव टांके में मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मठाधीश का शव टांके में मिला

जयपुर। जिले के झाक गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब झाक मठ के मठाधीश महंत पारसनाथ महाराज का शव मठ परिसर में बने टांके में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार सुबह करीब पांच बजे मठ में मौजूद भक्त टांके से पानी खींच रहे थे। इसी दौरान उन्हें टांके के अंदर शव दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की सूचना सुबह करीब आठ बजे पुलिस को दी गई। इसके बाद बाटाडू चौकी प्रभारी अनोपाराम और नागाणा थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और एमओबी टीमों को भी जांच के लिए बुलाया गया।पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के लोगों और श्रद्धालुओं से पूछताछ शुरू कर दी है।मौके पर महंत पारसनाथ महाराज के जूते टांके के बाहर पड़े मिले हैं। पुलिस आसपास के हालात और परिस्थितियों की जांच कर रही है तथा सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल की जा रही है।जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि महंत पारसनाथ महाराज (57) झाक मठ में ही रहते थे। उनका मानसिक बीमारी का इलाज भी चल रहा था। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार महंत पारसनाथ महाराज पिछले करीब 30 वर्षों से झाक संत के मठाधीश थे।उन्होंने अपने जीवनकाल में मठ और गौशाला के विकास के लिए कई कार्य किए। गौसेवा, धर्म और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र में उन्हें काफी सम्मान और श्रद्धा की दृष्टि से देखा जाता था।उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है। वहीं पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें