मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में एएटीएस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में एएटीएस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी के वाहन बरामद किए हैं, जिनमें चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटी शामिल है।

पुलिस के अनुसार जिले में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए ऑपरेशंस विंग को विशेष सतर्कता बरतने और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में डीसीपी पूर्वी राजीव कुमार की देखरेख में एसीपी ऑपरेशंस पवन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम में इंस्पेक्टर पवन यादव (इंचार्ज एएटीएस), एसआई संदीप, एएसआई मुनेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अश्विनी और कांस्टेबल अंकित शामिल थे।

15 मार्च की रात को टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक स्कूटी को असामान्य तरीके से ले जाते हुए देखा।

पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों आरोपी भागने लगे। पुलिस टीम ने करीब एक किलोमीटर तक उनका पीछा किया और आखिरकार दोनों को पकड़ लिया।

जांच के दौरान आरोपी स्कूटी के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस ने इंजन और चेसिस नंबर को जिपनेट के जरिए जांचा, जिससे पता चला कि स्कूटी थाना सीलमपुर इलाके से चोरी हुई थी और 21 फरवरी 2026 को ई-एफआईआर दर्ज की गई थी।

इसके बाद पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान पूर्वी विनोद नगर के रहने वाले राहुल (36) और लोकेश (28) के रूप में हुई। दोनों नशे और इंजेक्शन वाले पदार्थों के आदी बताए गए हैं। नशे की लत को पूरा करने के लिए दोनों दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से दोपहिया वाहन चुराते थे। इसके बाद में वे इन वाहनों को सुनसान जगहों पर खड़ा कर देते और फिर उनके पुर्जे निकालकर कबाड़ी को बेच देते थे।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। जांच में सामने आया कि राहुल पहले दो आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है, जबकि लोकेश एक मामले में पहले भी आरोपी रह चुका है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में वाहन चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें