आपसी विवाद मे चली गोली, एक घायल
भागलपुर,। जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव में
शुक्रवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोली चलने से सरयुग मंडल
के पुत्र रितेश कुमार घायल हो गए।
गोली उसके पेट में लगी है। वहीं
दुसरे पक्ष से शैलेंद्र तांती के पुत्र लल्लू कुमार घायल है। घटना की सूचना
मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को ईलाज के
लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने घायलों की गंभीर स्थिति को
देख दोनों को बेहतर ईलाज के लिए भागलपुर मायागंज भेजे दिया है। पुलिस पुरे
घटना को लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।





