मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

झुग्गियां तोड़ने के विरोध में आआपा का प्रदर्शन, भाजपा ने बताया फ्लॉप, कांग्रेस बोली- घड़ियाली आंसू बहा रही आआपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झुग्गियां तोड़ने के विरोध में आआपा का प्रदर्शन, भाजपा ने बताया फ्लॉप, कांग्रेस बोली- घड़ियाली आंसू बहा रही आआपा

नई दिल्ली। दिल्ली में झुग्गियां तोड़ने के विरोध में आम आदमी पार्टी (आआपा) ने रविवार को जंतर-मंतर पर 'घर-रोजगार बचाओ आंदोलन' के तहत जनसभा का आयोजन किया।इस प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, सांसद संजय सिंह, दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज समेत पार्टी के अन्य बड़े नेता मौजूद रहे।जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मैंने चेतावनी दी थी कि अगर भाजपा सत्ता में आई, तो एक साल के भीतर झुग्गियां उजाड़ दी जाएंगी। लेकिन इन लोगों ने तो 2-3 महीनों में ही झुग्गियों को तोड़ डाला और गरीबों के सिर से छत छीन ली।केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में 40 लाख से ज्यादा झुग्गीवासी हैं और अब वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर झुग्गियां तोड़ना बंद नहीं किया गया, तो सत्ता का सिंहासन डोलने में देर नहीं लगेगी।"प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा, "मोदी जी ने वादा किया था – 'जहां झुग्गी, वहां मकान', लेकिन हकीकत में हुआ – 'जहां झुग्गी, वहां मैदान'। ये गरीबों के घर उजाड़कर मैदान बना रहे हैं।"केजरीवाल ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा, "कांग्रेस के शासन में भी झुग्गियां तोड़ी गईं। जब पांडव नगर की झुग्गियां तोड़ी जा रही थीं, तब मैंने और मनीष सिसोदिया ने विरोध किया था। ये पार्टियां केवल अमीरों के लिए काम करती हैं, गरीबों के लिए नहीं।"वहीं, प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "आआपा की जनसभा पूरी तरह फ्लॉप रही। उनके नेताओं की भाषा फिर अराजक और असंवैधानिक रही।"दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी आआपा और भाजपा पर एक साथ निशाना साधते हुए कहा, "भाजपा और आआपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों की नीतियां गरीब विरोधी हैं। आज जब बस्तियां उजाड़ी जा रही हैं, तब आआपा घड़ियाली आंसू बहा रही है।"दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा और आआपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आज गरीबों की बस्तियां को उजाड़ने का काम हो रहा है, तो आआपा घड़ियाली आंसू बहा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें