मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

आप के सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी की ओसामा बिन लादेन और गब्बर सिंह से की तुलना

राष्ट्रीय सागर डेस्क5 मिनट का पठन
आप के सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी की ओसामा बिन लादेन और गब्बर सिंह से की तुलना

आप के सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी की ओसामा बिन लादेन और गब्बर सिंह से की तुलना

रांची : रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने जमकर केंद्र की भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के झूठे आरोप में हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और पीएम मोदी जब भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते हैं तो मानो ऐसा लगता है कि ओसामा बिन लादेन और गब्बर सिंह अहिंसा का उपदेश दे रहा हो। कहा कि देश में अलग-अलग जगहों पर भाजपा की दुकान समेटी जा रही है। बिहार के अंदर भाजपा की दुकान को बंद करने का जिम्मा तेजस्वी यादव ने लिया है। प्रियंका चतुर्वेदी का गठबंधन महाराष्ट्र में भाजपा को हटाने में लगा है। बिरसा की धरती से मोदी को संदेश दे रहा कि भाजपा जमानत जब्त कराने को तैयार है। हमारे सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, हेमंत सोरेन को जेल में रखा है। पूरा देश झारखंड के साथ लड़ाई में खड़ा है।

शक्ति प्रदर्शन नहीं, संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प : भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने कहा कि यह राजनीतिक रैली नहीं। शक्ति प्रदर्शन भी नहीं। संविधान, लोकतंत्र को बचाने को संकल्प लेने को आए हैं। सुनीता और कल्पना के पति जेल में हैं। उनका कसूर क्या था। वे बेरोजगारी मिटाना चाहते थे। महिलाओं को मुफ्त में सफर, बिजली देने की बात करते थे। अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन की खाली कुर्सियां ही भाजपा की कुर्सियां खाली करवाएंगी। भाजपा समझती है कि जेल में आवाज डालकर आवाज दबा देंगे। छह महीने बाद संजय सिंह को ईडी ने कहा कि कोई सबूत नहीं है। ऐसे ही हेमंत सोरेन को कहेंगे।

भाजपा ने शेर को गिरफ्तार किया है, दहाड़ को नहीं : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि यहां के ऐलान हो रहा है कि जो लोग 2014 में आए थे, वे 2024 में यहां से हटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार नारा लगा रही है कि इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। अखिलेश ने कहा कि ये घबराए हुए लोग हैं। ये हार चुके हैं। हार चुके लोग अन्याय लेकर आए हैं। जब मैदान में पहलवान हारने लगता है तो हर हथकंडे अपनाता है। कभी-कभी नोंचता है, काटता है। साथ ही कहा कि भाजपा ने शेर को गिरफ्तार किया है लेकिन दहाड़ को नहीं। इनके पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है। किसानों से कहा था कि सत्ता में आएंगे तो किसानों की आय दोगुनी कर देंगे।

मैं चीनी या पाकिस्तानी नहीं, भारतीय मुसलमान हूं : फारूक अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वह मुसलमान हैं लेकिन चीनी या पाकिस्तानी मुसलमान नहीं हैं। वह हिंदुस्तानी मुसलमान हैं। भारत के मुसलमान हैं। भारत में अलग-अलग प्रांतों में अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं। यही हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है। हम सबको एक उम्मीद ने जोड़ रखा है कि यदि हमें आगे बढ़ना है, भारत को आगे बढ़ना है तो हम सबको मिलकर रहना होगा। उन्होंने कहा कि राम पूरे विश्व के राम हैं। हरेक के राम हैं।

अब लोकतंत्र को बचाने का वक्त आ गया : विवेक गुप्ता

टीएमसी के पूर्व सांसद विवेक गुप्ता ने कहा कि वे इंडिया अलायंस में गर्व के साथ शामिल हुए हैं। अरविंद और हेमंत का चेयर रैली में खाली है। केंद्र चाहे जितना जोर लगा ले, दोनों नेताओं की वापसी होगी। सावित्री नाम की महिला पति को यमराज से वापस ले आयी थी। यहां सुनीता और कल्पना के साथ तो उनके समर्थक भी हैं। अब लोकतंत्र को बचाने का वक्त आ गया है। एक-एक वोट, भाजपा को चोट, यह मैसेज सब जगह जाए।

ईडी, सीबीआई विपक्ष का गला घोंटने में लगी : प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना (उद्भव ठाकरे गुट) की प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उद्भव ठाकरे महाराष्ट्र में चुनाव के मौसम में व्यस्त हैं। उन्होंने संदेश दिया है कि हमारी दो बहनें दिल्ली और झारखंड की हैं। उनके लिए आवाज उठाओ। ईडी, सीबीआई विपक्षी आवाज का गला घोंटने में लगी है। झूठी सरकार के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ एक्शन हो रहा है। वर्ष 2014 से अब तक एक भी वादे मोदी ने पूरे नहीं किए। हम आने वाली पीढ़ी के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे और जो-जो ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर रहे हैं, उन सबको सबक सिखाएंगे।

झारखंड को फंसाने की भाजपा की साजिश : दीपांकर भट्टाचार्य

माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड को फंसाने की भाजपा की जो साजिश है वह नयी नहीं पुरानी है। अलग राज्य बनने के बाद से ही ऐसा हो रहा है। आरएसएस, भाजपा का वश चलता तो इस राज्य का नाम वनांचल कर देते। नाम नहीं बिगाड़ पाए लेकिन काम बिगाड़ने की कोशिश जारी है। नया राज्य बनने के बाद डोरंडा में ईद के मौके पर गोली चलती है। उन्होंने कहा कि 400 पार के गुब्बारे की हवा लोगों ने पहले चरण में ही निकाल दी है। इंडी गठबंधन की सरकार अब सब बनाएंगे। लोगों की सबसे बड़ी चिंता बेरोजगारी, महंगाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें