मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब से उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को आआपा ने उम्मीदवार बनाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पंजाब से उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को आआपा ने उम्मीदवार बनाया

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आआपा) ने पंजाब से राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव के लिए उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा रविवार को आआपा की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने की है।आआपा उम्मीदवार राजेंद्र गुप्ता ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन हैं। उन्होंने हाल ही में दो महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा दिया। उन्होंने राज्य आर्थिक नीति एवं नियोजन बोर्ड के उपाध्यक्ष पद से और काली देवी मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।उल्लेखनीय है पंजाब की यह सीट आआपा के संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से खाली हुई थी। संजय अरोड़ा ने हाल ही में पंजाब विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। संजीव अरोड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल 2028 तक था। लेकिन लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद यह सीट खाली हो गई।चुनाव आयोग ने इस सीट पर 24 अक्टूबर को मतदान की घोषणा की है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, अधिसूचना 6 अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 13 अक्टूबर होगी, जबकि नामांकन 16 अक्टूबर तक वापस लिए जा सकेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें