मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली प्रदूषण पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा, कहा-प्रदेश सरकार पूरी तरह उदासीन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली प्रदूषण पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा, कहा-प्रदेश सरकार पूरी तरह उदासीन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को राजधानी में लगातार बिगड़ते प्रदूषण स्तर को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है, लेकिन प्रदेश सरकार पूरी तरह उदासीन बनी हुई है।सौरभ भारद्वाज ने बताया कि रविवार रात दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 900 के पार पहुंच गया, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सरकार कोई ठोस कदम उठाती नजर नहीं आ रही है।उन्होंने पराली जलाने के मुद्दे पर पंजाब को दोषी ठहराने से इनकार करते हुए कहा कि पंजाब में फिलहाल कहीं भी पराली नहीं जलाई जा रही है, इसलिए दिल्ली के प्रदूषण के लिए उसे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।आआपा नेता ने आरोप लगाया कि जहां निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए था, वहां सरकारी निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी हैं। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बावजूद टोल प्लाजा को फ्री नहीं किया जा रहा है, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है और प्रदूषण और अधिक बढ़ रहा है।पर्यावरण मंत्री के बयान पर तंज कसते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मंत्री का यह दावा है कि मॉनिटरिंग स्टेशन के पास पानी छिड़कने से नुकसान हो सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ऐसा है तो ये स्टेशन हर मानसून में कैसे सुरक्षित रहते हैं।उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान शासन में बैठे लोगों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और दूरदर्शिता की कमी को दर्शाते हैं। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जनता के स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार केवल दिखावटी कदम उठा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें