मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

आआपा के तीन पार्षद भाजपा में हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आआपा के तीन पार्षद भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के तीन पार्षद शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इनमें एंड्रयूजगंज की पार्षद अनीता बसोया, हरिनगर से पार्षद निखिल चपराना और आरके पुरम से पार्षद धर्मवीर शामिल हैं। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी कार्यालय में तीनों निगम पार्षदों को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।इस दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि तीन पार्षदों के पार्टी बदलने के फैसले से राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बन सकती है, जिसमें केंद्र, राज्य और नगर निगम स्तर पर भाजपा का बहुमत होगा। सचदेवा ने कहा कि पार्षद दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं।सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि पिछली सरकार के सारे कुकर्म खत्म होने जा रहे हैं और सजा भी उसी हिसाब से दी जाएगी। चाहे शीश महल हो, शराब घोटाला हो, जल बोर्ड घोटाला हो, पैनिक बटन घोटाला हो, राशन कार्ड घोटाला हो या मोहल्ला क्लीनिक घोटाला हो। दिल्ली को लूटने का काम करने वाले हर व्यक्ति को सजा मिलेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली सरकार काम करेगी। मोदी की गांरटी के अंदर दिल्ली के विकास के लिए जो भी वादे भाजपा ने किए है वे सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें