मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब में भगवंत के चेहरे पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पंजाब में भगवंत के चेहरे पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

पंजाब में भगवंत के चेहरे पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए ऐलान किया है कि पंजाब में 'आप' द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के चेहरे पर ही लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में चुनाव अभियान शुरू करते हुए नारा दिया कि ‘ससंद च वी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब ते वधेगी शान’ (संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब और बढ़ेगी शान) का नारा दिया गया। सीएम ने नारे में उनका नाम आने पर अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया है।

अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान लोगों को पंजाब के लिए उन्हें 13-0 से जिताने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब में 'आप' सरकार गिराने की कोशिशें चल रही हैं, लेकिन सीएम भगवंत मान अकेले लड़ रहे हैं। अगर उन्हें जीता देंगे तो सीएम भगवंत मान के लिए ये 13 सीटें 13 हाथ होंगे। फिर पंजाब की खुशहाली को कोई रोक नहीं सकता।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नारे में उनका नाम आने से उनकी जिम्मेदारी अब बढ़ गई है। इस प्रचार अभियान के साथ दो सालों में सरकार द्वारा किए गए कामों का ब्योरा भी तैयार किया गया है। इन्हीं के सहारे पार्टी लोगों से सीधा जुड़ने की कोशिश करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें